ओलिंपिक क्वालिफाइंग बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडिया ओपन 8 से 13 दिसंबर तक होगा। मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को नया कैलेंडर जारी किया।
नए कैलेंडर के मुताबिक, हैदराबाद ओपन 11 से 16 अगस्त तक जबकि सैय्यद मोदी टूर्नामेंट 17 से 22 नवंबर तक होगा। थॉमस और उबर कप फाइनल्स के मुकाबले 3 से 11 अक्टूबर को डेनमार्क में होंगे।
8 टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव
जर्मन ओपन, स्विस ओपन यूरोपियन ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन की तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं। आठ टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव किए गए हैं। बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा बैडमिंटन की वापसी के लिए प्लान बनाना मुश्किल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2zneJAP by दैनिक भास्कर,,1733 via Dainik Bhaskar By :Buy all Brands Teniss Accessories Gawin Sports At Ver Cheap Rates

0 Comments