Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रोनाल्डो 7642 करोड़ रु. कमाने वाले पहले फुटबॉलर बन सकते हैं, टाइगर वुड्स और फ्लायड मेवेदर को पीछे छोड़ देंगे

फुटबॉल मैदान पर तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तमाम बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए ही हैं। कमाई के मामले में भी वे नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। रोनाल्डो इस साल बिलियनेयर स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। फोर्ब्स के अनुसार, वे 1 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ पहले फुटबॉलर बन सकते हैं। अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं, जो इतनी कमाई कर सके हैं। अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स 2009 में पहले अरबपति खिलाड़ी बने थे। 2017 में अमेरिका के प्रोफेशनल बॉक्सर फ्लायड मेवेदर ने इतनी कमाई की थी। रोनाल्डो की कुल कमाई 800 मिलियन डॉलर (करीब 6087 करोड़ रुपए) है।

दूसरे सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ी थे
रोनाल्डो ने 2019 में 109 मिलियन डॉलर (829 करोड़ रु.) कमाई की थी। वे दूसरे हाईएस्ट पेड एथलीट बने थे। उन्होंने 2018 में युवेंटस के साथ 340 मिलियन डॉलर (2588 करोड़ रु.) की डील की थी। रोनाल्डो नाइकी से 804 मिलियन पाउंड (6120 करोड़ रु.) की लाइफटाइम डील भी कर चुके हैं।

रोजाना 3 करोड़ सैलरी से कमाते हैं रोनाल्डो

  • रोनाल्डो सैलरी से सालाना 820 करोड़ कमाते हैं। यानी महीने के करीब 68 करोड़, हफ्ते के 15.7 करोड़ और दिन के 3.15 करोड़ रुपए कमाते हैं।
  • 350 करोड़ रुपए का एनुअल पे-चेक मिलेगा रोनाल्डो को इस साल। यह लियोनेल मेसी और नेमार को छोड़ दिया जाए, तो दुनिया के अन्य सभी फुटबॉलर से ज्यादा है।
  • 343 करोड़ रुपए कमाएंगे रोनाल्डो वॉकिंग बिलबोर्ड, नाइकी के एंडोर्समेंट, सीआर7 ब्रॉन्ड के अंडरवियर, फुटवियर और कोलोन से।
  • 693 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। इसमें सोशल मीडिया और एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई शामिल है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2019 में 109 मिलियन डॉलर (829 करोड़ रु.) कमाई की थी। वे दूसरे हाईएस्ट पेड एथलीट बने थे। -फाइल फोटो

https://ift.tt/2R8Xr04 by दैनिक भास्कर,,1733 via Dainik Bhaskar By :Buy all Brands Teniss Accessories Gawin Sports At Ver Cheap Rates

Post a Comment

0 Comments